बलिया में अवैध असलहों का जखीरा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया में अवैध असलहों का जखीरा बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के मुंगेर से आई अवैध असलहों की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मुंगेर के रहने वाले दो अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जिन्हें ये हथियार सप्लाई किए जाने थे।

बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद
एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया में अवैध हथियारों की बिक्री के लिए तस्कर आ रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाई और श्रीरामपुर घाट के पास बीती रात करीब डेढ़ बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और काले-लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।

भारी मात्रा में हथियार जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (पुत्र भरत ताँती, निवासी महादेवपुर महौली, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर, बिहार) और मो. नबीउल्ला (पुत्र स्व. मो. जैनुल, निवासी मिर्जापुर बरदाह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर, बिहार) के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने 32 बोर की 5 पिस्टल, 32 बोर की 10 मैगजीन, 12 बोर के 3 तमंचे और .315 बोर के 3 तमंचे बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि ये असलहे किसे बेचे जाने थे, इसकी जांच जारी है। पकड़े गए तस्करों पर बिहार में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक: योगेन्द्र बहादुर सिंह (थाना कोतवाली, बलिया)
2. निरीक्षक: विश्वनाथ यादव (प्रभारी, सर्विलांस सेल, बलिया)
3. उपनिरीक्षक: हितेश कुमार (प्रभारी, स्वॉट टीम, बलिया)
4. उपनिरीक्षक: गिरिजेश सिंह (चौकी प्रभारी, सिविल लाइन, कोतवाली, बलिया)
5. हेड कांस्टेबल: मंगला यादव (स्वॉट टीम, बलिया)
6. हेड कांस्टेबल: दिलीप पाठक (स्वॉट टीम, बलिया)
7. हेड कांस्टेबल: अमरदेव यादव (स्वॉट टीम, बलिया)
8. हेड कांस्टेबल: देवेंद्र सरोज (स्वॉट टीम, बलिया)
9. कांस्टेबल: विनोद रघुवंशी (सर्विलांस सेल, बलिया)
10. कांस्टेबल: अर्जुन यादव (सर्विलांस सेल, बलिया)
11. कांस्टेबल: विकास सिंह (सर्विलांस सेल, बलिया)
12. कांस्टेबल: विश्वविजय सिंह (स्वॉट टीम, बलिया)
13. कांस्टेबल: पंकज कुमार सिंह (स्वॉट टीम, बलिया)
14. कांस्टेबल: सूर्य प्रकाश (स्वॉट टीम, बलिया)
15. कांस्टेबल: प्रिंस सिंह (थाना कोतवाली, बलिया)
16. कांस्टेबल: शत्रुघ्न कुमार (थाना कोतवाली, बलिया)
17. कांस्टेबल: मनीष शुक्ला (थाना कोतवाली, बलिया)
18. हेड कांस्टेबल: प्रदीप कुमार (थाना कोतवाली, बलिया)
19. कांस्टेबल: अजय कुमार यादव (थाना कोतवाली, बलिया)
20. कांस्टेबल: अमन कुमार सिंह (थाना कोतवाली, बलिया)
21. कांस्टेबल: रवि कुमार (थाना कोतवाली, बलिया)

पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *